मरीज के बेड पर दो महिलाएं करने लगी तंत्र-मंत्र, मर गया तो छोड के भागी


दुनिया चांद पर पहुंच गई है लेकिन अभी भी एक वर्ग ऐसा है जो कि बहुत ही ज्यादा अज्ञान है। आज उत्तर प्रदेश के कानपूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। कानपुर के हैलट अस्पताल जहाँ कोरोना वायरस पीड़ितों का इलाज चल रहा है वहां के वार्ड नंबर-3 में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कि दो महिलाओं ने जादू टोना के नाम पर मरीज के हाथ को जकड़ रखा है।

इसके बाद एक महिला बेड पर चढ गई है और जोर-जोर से तंत्र-मंत्र पढ़कर सीने पर पीट रही है। इस पर जब डॉक्टर ने रोकने का प्रयास किया तो ये महिलाएं हंगामा करने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिलाओं का कहना था कि मरीज महिला को कोरोना नहीं बल्कि भुत-प्रेत का साया है। महिलाओं ने मरीज को ठीक करने का दावा किया। डॉक्टर के मना करने के बाद भी वह नहीं मानीं और जबरदस्ती वार्ड में हंगामा करने लगीं।

इस बीच बीमार महिला की सांसें उखड़ने लगीं तो महिलाओं ने फिर एक बार तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया।आपको बता दें कि महिलाओं ने मरीज का हाथ इतनी तेज जकड़ रखा था कि मरीज की जान उसी समय निकल गई। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित महिला तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थी।

इसी बीच दो महिलाएं अचानक वार्ड में आ पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भुत प्रेत का दावा करते हुए जो काम शुरू हुआ वो मरीज के मौत के साथ ही थमा। महिला के मरने के बाद ये दोनों महिलाएं हंगामा मचाते हुए अस्पताल से फरार हो गई।मामले के बारे में सिविल अस्पताल के अधिकारियों नें कार्रवाई शुरू की है।