यूपी के लिए मंगलवार से ट्रेन शुरू होने की संभावना!!


सुरत
शहर में बसने वाले यूपी के लाखो लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। डेढ महीने तक लॉकडाउन में परेशान होने के बाद और बार बार राज्य सरकार से गुहार लगाने के बाद मंगलवार से यूपी के लिए ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार को चार ट्रेन जाने की संभावना बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत में 10 लाख से अधिक यूपी केलोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर कपडा कारखाने में काम करते हैं। इन दिनो लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद हो जाने से वह बेरोजगार हो गए है। शुरू में कुछ दिनो तक तो उन्होंने वेतन के सहारे गुजरान किया, लेकिन अब लॉकडाउन बढ जाने के कारण उनके पास वेतन समाप्त हो जाने से अब गुजरान चलाना मुश्किल हो गया है।कई श्रमिक सामाजिक संगठन और राज्य सरकार की ओर से मिल रही भोजन व्यवस्था के आधार पर गुजरान चला रहे है। अब वह परेशान हो गए है। ऐसे में वह वतन चले जाना चाहते हैं। उन्होंने बारबार इस बारे में गुजरात सरकार और  यूपी  सरकार से गुहार लगाई थी, लेकिन कई कारणो से अभी तक उनकी बात नहीं बनी थी।

इस बीच ओडिशा सरकार ने अपने श्रमिकों की स्वीकारने की मंजूरी देने पर शनिवार से ट्रेन चालू हो गई। इस कारण यूपी, बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोगों की बेचैनी बढ गई थी। इस बीच मंगलवार से यूपी के लिए चार ट्रेन जाने की बात चल रही है। एक ट्रेन दोपहर ढाई बजे, दूसरी साढे पांच, तीसरी साढे आठ और चौथी साढे ग्यारह बजे जाने की संभावना है। इसमें दो ट्रेन गोरखपुर और दो प्रयगराज जाएगी।

पालनपुर जकातनाका के पास श्रमिकों ने किया धमाल
लॉकडाउन के दौरान वतन जा रहे कई राज्यों के श्रमिको अभी तक कोई व्यवस्था नहीं मिलने के कारण सोमवार को श्रमिकों ने रांदेर में पालनपुर ज़कातनाका के पास जमकर हंगामा किया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर दौड़ गई और परिस्थिति में काबू लेने प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रांदेर क्षेत्र स्थित पालनपुर ज़कातनाक के पास आज दोपहर 1:00 बजे के करीब लगभग डेढ़ हजार से अधिक श्रमिक सड़कों पर निकल आए और वतन जाने की मांग के साथ उन्होंने बवाल मचाना शुरू कर दिया। देखते देखते यह झुंड बढ़ता गया और लोगों ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस की बड़ी संख्या में वहां पहुंच गई लेकिन इसके बावजूद लोगों की भीड़ पुलिस की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि लोग अपने वतन जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यह संभव नहीं होने के कारण पुलिस ने वापस लौट जाने की अपील कर रही है देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच सिलसिला जारी रहा।