यूपी के कानपुर से एक बड़ी ही क्रूरतापूर्ण घटना सामने आ रही है। एक 19 वर्षीय युवती की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने व्यापारी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सात बजे कानपुर शहर के गुलमोहर अपार्टमेंट के नीचे 19 वर्षीय युवती की लाश गिरी थी.

युवती दसवीं मंजिल पर रहने वाले व्यापारी के बेटे के यहां प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर दो दिन पहले नौकरी करने आई थी. व्यापारी का बेटा तलाकशुदा है। उसने मौत की सच्चाई को छुपाने का प्रयास किया और बताया कि युवती ने बिल्डिंग से कूदकर ख़ुदकुशी की है। जबकि मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इस मामले के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी को उसके पिता के घर से गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमॉर्टम किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की स्पष्ट पुष्टि न होने के चलते, उसकी स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई. जिसके मुताबिक़ मृतका के निजी अंगों में चोट के निशान मिले. हाथों में सिगरेट से जलाने जैसे निशान भी पाए गए. हाथ-पैर और सिर की हड्डियां टूटी हुई थीं.पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, जब वह इसमें सफल नहीं हुआ, तो उसने युवती को दसवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया.


यूपी के अमरोहा जिले में 27 साल की एक महिला ने रजबपुर पुलिस स्टेशन में परिवार वालों के ख़िलाफ़ सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पति समेत ससुराल को 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, अप्राकृतिक अपराध सहित आईपीसी और दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कथित तौर पर बलात्कार पीडिता महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के परिवार के एक सदस्य और उसके दोस्त ने धमकी दी है कि दहेज मे एक चार चक्का और पांच लाख रुपये नहीं मिलेगा तो आगे भी ऐसा रहेगा। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले शादी हुई थी। दहेज में नकदी और बहुत कुछ दिया था. इसके कुछ महीनों के बाद, पति और उनके परिवार ने 5 लाख रुपये नकद और एक लक्जरी कार की मांग की।

जब पत्नी ने अपने पिता पर दहेज के लिए दबाव डालने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने मुझे मारना पीटना शुरू किय। इतना ही नहीं जब वह गर्भवती हुई तो उन्होंने मुझे गर्भपात के लिए मजबूर किया. उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया. मेरे पति ने मुझे अप्राकृतिक अपराधों के लिए मजबूर किया. जब मैं अपने माता-पिता के घर चली गई, तो वापिस लाए।उसने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते, उसके साले और उसके दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, तो उसने कहा कि अगर उसे एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिले तो यह जारी रहेगा. इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई.

उत्तरप्रदेश के जालौन मे एक महिला यहां एक नाले में गिर गई। उसने 16 घंटे तक खुद को बचाए रखा। वह लकड़ी पकड़कर 16 घंटे तक तैरती रही। कुछ देर बाद नाविकों ने बचाया।


मिली जानकारी के अनुसार जय देवी अपने खेतों में गई थीं, वह गलती से जालौन में उफनते किलंदर नाले में गिर गईं, जो यमुना नदी में मिल जाती हैं। हमीरपुर में करीब 25 किलोमीटर दूर कुछ नाविकों ने उसे बचाया, जिन्होंने मदद के लिए उसकी पुकार सुनी और उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने उसे उसके परिवार से मिलवाया गया।

खबरों के मुताबिक,शुक्रवार की शाम धारा में गिरने के बाद, वह एक तेज धारा के साथ बह गई जो उसे यमुना नदी में ले गई। वह लकड़ी के लट्ठे से चिपक गई और 16 घंटे से अधिक समय तक तैरती रही। हमीरपुर जिले के मनकी गांव में जब वह बहाव में खींची जा रही थी।

के तब नाविकों ने उसे नदी में बहते हुए देखा, तो पुलिस को सूचना दी और बाहर ले आए। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बेटे राहुल और बेटी विनीता को सूचित किया गया और वे उसके पास पहुंचे। बाद में पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंपा। घटना देखने वाले कह रहे थे कि ऐसी घटना पहले कभी देखी या सुनी नहीं है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कृष्णानगर के पास शनिवार की रात एक कार से टकराने के बाद लड़की ने ड्राइवर को बीच सड़क पर एक बार नहीं बल्कि 20 से ज्यादा बार चांटा मारा था। युवक शांति से महिला को समझा रहा था।

इस दौरान ये तमाशा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस का कहना है कि ये युवक गाड़ी चला रहा था तभी उसकी कार सड़क पर एक लड़की से टकरा गई। इस टक्कर से वह इतना नाराज हो गई कि उसने आरोपी चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर अच्छी तरह से धुलाई की।


चालक को पीटता देख बगल में बैठा युवक बाहर निकल गया और युवती ने उसे भी मारा। यह नजारा देख ट्रैफिक पुलिस वहां पहुंच गई और तमाशा देखने लगी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक पर जुर्माना लगाया। घटना का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालाँकि लोगों का दबाव बनने पर पुलिस ने महिला के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता बंदूक के साथ सेल्फी ले रही थी। उस दौरान गोली चल जाने से उसकी मौत हो गई। हालाँकि उसके माइके के परिवारजन हत्या का आरोप लगा रहे है। दिन के करीब दो बजे हुई इस घटना में गोली लगने के कारण महिला घायल हो गई थी।

महिला के परिवार वाले उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इस बारे में तुरंत ही सीओ सतेंद्र सिंह मौके पर पहुँचकर घटना की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर लिया है और लाश को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भी भेज दिया है।


घटना की जानकारी मिलने पर महिला के घर वाले भी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्हों ने मृतक के पति आकाश और उसके सास, ससुर तथा जेठ के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के बाद उसे गोली से मारने की शिकायत दर्ज करवाई है। एएसपी ने कहा इस बारे में कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन आज कल के युवाओं में शायद इन बातों की कदर नहीं। उत्तरप्रदेश में इन दिनों शादियां बड़े ही अजीबोगरीब कारणो से टूटने की जानकारी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में ऐसी ही एक घटना में दुल्हन दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया।

इस ड्रामा के बाद जब दूल्हे के पिता पुलिस के पास पहुँच गये तो पुलिस ने समझौते का प्रयास किया पर इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से आई थी। वरमाला के रस्म तक सब कुछ सामान्य था पर जयमाल के रस्म के बाद युवती घर चली गई और दूल्हा के सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। 


जब दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात करने गये तो वो कपड़े और जेवर का बहाना बना कर मुंह मोड़ते दिखाई दिए। इसके बाद दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदारों को छोड़कर अधिकांश बराती रात में ही वापस हो गए। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। फिर सुबह दूल्हे के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और जब बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है। लेकिन बात नही बनी।


पता नहीं आज का युवा वर्ग कहां जा रहा है। यूपी में बीते कुछ दिनो में ही शादी के दिन लडकियों ने शादी से करने से इन्कार कर दिए होने की कई घटनाए सामने आई है।


उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दुल्हन ने शादी के मंडप में 6 बार फेरे लगाने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दरअसल बात ऐसी है कि दुल्हन को दुल्हा पसंद नहीं था। उसने जैसे तैसे छ फेरे लगाए लेकिन सातवें में उसकी हिम्मत नहीं चली। यह देखकर मेहमान हैरान रह गए कि शादी के आधी रस्म के बाद दुल्हन ने इस तरह से मना कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन नही मानी।

इसे लेकर वर वधु दोनो पक्षों में रात को झगड़ा होने के बाद मामला पंचायत तक पहुंच गया। ग्राम पंचायत द्वारा यह पूछे जाने पर कि उसने शादी क्यों नहीं की, दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। जीवन भर इसके साथ नहीं रह सकती। लोगों का कहना था कि दूल्हन ने अपना मन बना लिया था, तो उसे समझाने का कोई मतलब नहीं था, लेकिन दूल्हे के पिता ने कहा, "अगर आपको लड़का पसंद नहीं है, तो आप 6 बजे तक कुछ क्यों नहीं कही?" दूल्हे के पिता को उसके सवाल का जवाब नहीं मिला और खाली हाथ लौट आए। उत्तर प्रदेश में शादी रद्द करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

marriage
Marriage.


। इससे पहले रविवार को जौनपुर में हुई एक शादी में दुल्हन को सुसराल पहुंचते ही अपने पति के प्रेम के बारे में पता चला तो दुल्हन ने दुल्हे को तमाचा जड दिया औप कपड़े बदल अपने घर चली गई। इसके पहले दुल्हे को बिना चश्मा पहने पढ़ने में परेशानी हो रही थी तो लडकी ने शादी से इन्कार कर दिया था।

अन्य एक शादी में दूल्हे को शादी में खाने के लिए मटन नहीं मिला तो वह मंडप छोड़कर चल दिया। इसके पहले दुल्हा गुटका खाता था, इसलिए लडकी ने शादी से इन्कार कर दिया था।


उत्तर प्रदेश के नोएडा में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में यूपी एटीएस ने 2 मौलानाओं को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पिछले 2 साल से चल रहा है और इसने मूक बधिर बच्चों और महिलाओं को अपना धर्म परिवर्तन करवाते थे। पुलिस को मामले में विदेशी फंडिंग के सबूत भी मिले हैं। अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है।

arrresst

यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि पिछले एक साल में 350 लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया है। नोएडा में बधिरों के लिए एक स्कूल के अठारह बच्चों को भी परिवर्तित किया गया है। अब तक एक हजार से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा चुका है। यह पूरा रैकेट पिछले 2 साल से चल रहा है। प्रशांत कुमार के मुताबिक मामले में विदेशी फंडिंग के भी सबूत मिले हैं. इसके अलावा, उन्होंने कहा, लोगों को डराने-धमकाने और प्रलोभन द्वारा परिवर्तित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रहने वाले हैं. उन पर न केवल यूपी में बल्कि पूरे देश में धर्मांतरण का आरोप है। एटीएस ने मामले में यूपी के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें जामिया नगर स्थित आईडीसी इस्लामिक दावा सेंटर के अध्यक्ष का नाम भी शामिल है।

पता चला है कि यूपी एटीएस दोनों मौलानाओं से 4 दिन से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि मोहम्मद उमर गौतम भी हिंदू से मुसलमान बना है। एफआईआर के मुताबिक, ये लोग गैर-मुसलमानों को डरा-धमकाकर, नौकरी और पैसे का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कर रहे थे। वे आमतौर पर कमजोर वर्गों, बच्चों, महिलाओं और बधिरों को निशाना बनाते थे, उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करते थे। मामले की सच्चाई की जांच की जा रही है।

अब वह दिन चल गए कि जब लड़की चुपचाप  शादी कर चली जाती थी। अब की लड़कियाँ अपने भले बुरे का फ़ैसला खुद करना जाती है।उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सप्ताह में ऐसी दो खबर आई है। बीते सप्ताह एक दुल्हन ने शराबी दुल्हे से शादी करने से मना कर दिया था।दूल्हा नशे की हालत में दुल्हन को  अपने साथ नाचने के लिए खींच  रहा था।

बाद में  पुलिस को बुलाया गया और दूल्हे के परिवार ने दहेज उपहार वापस करने की बात मानी तब बारातियों को छोड़ा गया। इसके बाद बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से पांच जून को होनी थी। इस दिन जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा और बार बार थूक रहा है।

यह दुल्हन को पसंद नहीं आया फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी को रोक दिया गया। घंटों की जिद के बाद, जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक दूसरे से पहले मिले दहेज को वापस करने का फैसला किया। हालाँकि इसके बाद अभी भी बुजुर्ग लोग शादी कराने में जुटे है।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में शराब पीकर बारात ले गये दुल्हे के साथ दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और नशे में धूत दुल्हा और बाराती सभी को लौटकर वापिस आना पड़ा। बताया जा रहा है है यह घटना उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के टिकरी गाँव की है।

यहाँ पर शादी शनिवार की रात थी, सब में ख़ुशी का माहौल था, लेकिन जैसे ही बारात आई तो दुल्हन ने दूल्हे के और उसके दोस्तों और कई मेहमानों को नशे की हालत में अनाप शनाप बातें करते सुना तो उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। लोगों ने बताया कि दुल्हा शराब के नशे में उल्टी पुल्टी हरकत करने लगा।

शराब के नशे में उसने समारोह शुरू होने से पहले दुल्हन के साथ बात करने और डांस करने की कोशिश की, जिसके बाद नाराज दुल्हन ने यह फैसला लिया। कुछ समय तक घरवालों ने उसके व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचने की कोशिश की तो वहां का माहौल खराब हो गया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार को बंदी बना लिया।

दूल्हे के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन दुल्हन ने अपना मन बदलने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि "दूल्हे के परिवार के सदस्यों ने उपहार और नकदी वापस करने का आश्वासन दिया जो उन्होंने शादी तय करते समय लिया था तब दुल्हन पक्ष वाले माने।

दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में दुल्हन और उसके परिवार को परेशान करते रहे और हमारे पास शादी को रद्द करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।फिलहाल दुल्हा पक्ष वाले अभी भी लड़की मान जाए और उनकी इज़्ज़त बच जाए इस प्रयास में फिर से लड़की वालों से बात करने के प्रयास में है।