अब वह दिन चल गए कि जब लड़की चुपचाप शादी कर चली जाती थी। अब की लड़कियाँ अपने भले बुरे का फ़ैसला खुद करना जाती है।उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सप्ताह में ऐसी दो खबर आई है। बीते सप्ताह एक दुल्हन ने शराबी दुल्हे से शादी करने से मना कर दिया था।दूल्हा नशे की हालत में दुल्हन को अपने साथ नाचने के लिए खींच रहा था।
बाद में पुलिस को बुलाया गया और दूल्हे के परिवार ने दहेज उपहार वापस करने की बात मानी तब बारातियों को छोड़ा गया। इसके बाद बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से पांच जून को होनी थी। इस दिन जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा और बार बार थूक रहा है।
यह दुल्हन को पसंद नहीं आया फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी को रोक दिया गया। घंटों की जिद के बाद, जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक दूसरे से पहले मिले दहेज को वापस करने का फैसला किया। हालाँकि इसके बाद अभी भी बुजुर्ग लोग शादी कराने में जुटे है।