कोरोना वैक्सिनेशन की सूची में मृतक भी शामिल?

कोरोना के टीकाकरण को लेकर देशभर में तडामार तैयारियां जारी हैं।देश के कई राज्यों में कोरोना का इंजेक्शन पहले किसे लगाया जाएगा। इसे लेकर सूची भी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वैक्सीन के लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी होने की जानकारी सामने आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने जो सूची तैयार की है उसमें मृतक नर्स, रिटायर डॉक्टर आदि भी शामिल कर गए हैं। आपको बता दें कि 16 जनवरी से उत्तर प्रदेश के 852 सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना वैक्सिन आएगी। इसके लिए पहली खेप भी उत्तर प्रदेश पहुंच गई है।

अब वैक्सीनेशन की तैयारी की जा रही है।ऐसे में गड़बड़ी सामने नजर आने लगी है। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए सूची में शामिल किए गए स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वरियर्स के साथ अन्य लोगों को शामिल किया गया है लेकिन अयोध्या जिले में वैक्सिनेशन की इस सूची में गड़बड़ी हुई है।

यह बात ध्यान पर आने के बाद अयोध्या पहुंचे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात भी की है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10000 डॉक्टर कम है। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इतने बड़े देश में वैक्सीनेशन के लिए यदि सूचियों में ऐसे ही गड़बड़ होती रही तो यह वैक्सीनेशन कब समाप्त होगा लेकर तर्क वितर्क शुरू हो गए हैं।

इलाहाबाद: कार में जलकर तीन लोग कंकाल बन गए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में तीन लोगों की जल जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यमुनापार में कोरांव थाना क्षेत्र के जवनियां नहर के समीप बबूल के पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार तीन लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी झुलसकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । कार में सवार लोगों बुरी तरह जल जाने के कारण उनके कंकाल निकाले गए ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महुआरी गांव निवासी अनिल सिंह (32) ठेकेदारी का काम करता था। उसने सुमन सिंह से प्रेम विवाह किया था। अनिल और सुमन के दो बच्चे हैं।

कुछ दिन पहले अनिल सिंह का एक्सीडेंट हो जाने से हाथ में चोट लगी थी। मंगलवार को कोरांव में उसके रिश्तेदार के यहां शादी थी। इसलिए वह गांव के ही पिंटू भारतीय (25 साल) को बतौर कार चालक व एक अन्य साथी को लेकर शाम को शादी में गया था। वहां से लौटते समय कोरांव थाना क्षेत्र के जवनियां नहर के समीप वैगनार कार सड़क के किनारे बबूल के पेड़ से टकराने से आग लग गई। लोगों के पहुँचने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी और इसमें बैठे लोग जल गए।

जानकारी मिलने पर फायर और पुलिस का स्टाफ घटना स्थल पर पहुंची और सुलग रही कार पर पानी डालकर आग बुझाया। उसके बाद जाँच में पता चला कि कार में आगे ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। गाड़ी की नंबर प्लेट और पहचान भी जल जाने से बड़ी मुश्किल से चेचिस और इंजन नंबर के जरिए गाड़ी के मालिक अनिल सिंह का पता लगाया गया। इसके बाद पता चला कि अनिल सिंह कार में चालक पिंटू और एक अन्य व्यक्ति सवार था। तीसरा व्यक्ति कौन है? इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हो पाई है। मौके पर एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने परिजनों के आने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।