विशाखा पटट्नम में गैंस लीकेज-आठ मरे, कई दाखिल

डेस्क
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बड़ी दुर्घटना घटी। गुरूवार की रात ढाई बजे को घटी! वहां की एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज के कारण बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग गंभीर हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम के आर आर वेंकट पुरम में एलजी पॉलीमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस लीक हो जाने के कारण फैक्ट्री के 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बुरा असर पड़ा है। लोगों को सिर दर्द उल्टी और साथ में तकलीफ की शिकायत शुरू हो गई है। इस घटना में प्राथमिक जानकारी के अनुसार 8 लोगों की जान जा चुकी है और 20 लोगों के गंभीर होने की जानकारी प्रशासन की ओर से मिल रही है।इनमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं। अब तक 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

विशाखापट्टनम नगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार गैस का रिसाव हुआ है 2:30 बजे से हुआ इसके कारण कई लोग बेहोश हो गए लोगों को सांस में दिक्कत आ रही हैं।
बुधवार रात घटी घटना के कारण कई लोग नींद में ही बेहोश हो गए और कुछ का दम घुटने के कारण वह सड़कों के पास आकर नीचे गिरने लगे। पहले तो प्रशासन को भी समझ नहीं आया कि यह क्या हो रहा है बाद में परिस्थितियां स्पष्ट होने पर प्रशासन ने आनन फ़ानन में लोगों पर राहत का काम शुरू कर दिया।

इस घटना ने समग्र क्षेत्र में भोपाल गैस दुर्घटना कि याद फिर से ताज़ा कर दिया है। घटना के बारे में सभी राजनेताओं ने ट्वीटर के माध्यम से प्रभावितों के जल्दी ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना की है। आसपास के सामाजिक संगठन भी लोगों की सेवा के लिए पहुँचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में गंभीरलोगों का अंक अभी बढ़ सकता है।हालाँकि प्रशासन अभी भी इस मुद्दे पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। कुछ भी वह परिपक्व नहीं होने के कारण बोलने से बच रहा है।