पश्चिम बंगाल के हुबली से एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपने अब तक सीरियल किलर को देखा होगा, जाना होगा, सुना होगा! लेकिन क्या सीरियल बलात्कारी के बारे में कभी सुना है। जी हां आज हम आपके साथ सीरियल बलात्कारी की जानकारी साझा करेंगे। अब तक 66 महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
विशाल वर्मा नामक शख्स पर आरोप है कि उसने अब तक डरा धमकाकर 66 महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। इस मामले में पुलिस ने विशाल शर्मा और उसके दोस्त सुमन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सामान की डिलीवरी के दौरान फीडबैक देने के नाम पर वह महिलाओं का फोन नंबर ले लेता था इसके बाद फोन पर हेलो,गुड मॉर्निंग का संदेश भेजकर उनसे मीठी-मीठी बातें करता था।
धीरे-धीरे वह दोस्ती आगे बढ़ाता था और वीडियो कॉल करके महिलाओं से मीठी-मीठी बातें कर उनकी तस्वीरें अपने मोबाइल में सेव कर लेता था। बाद में उन तस्वीरों के साथ छेड़खानी करके महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। महिलाएं जब रोकने के लिए कहती तो वह महिलाओं को से बलात्कार करता और वीडियो बनाता था।
आरोपी यह भी आरोप है कि वह ज्यादातर घरेलू औरतों को ही शिकार बनाता था। जिले में चुंचुडा में रहने वाली एक महिला के साथ भी उसने यही किया। महिला ने अपने साथ हुई हरकत को पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि विशाल ने सामान की डिलीवरी करते समय महिला से नंबर मांगा और कहा कि फीडबैक के लिए नंबर ले रहा है। इसके बाद वह रोज महिला को गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजने लगा एक भी उनके बीच दोस्ती हो गई।
विशाल ने अपनी दोस्ती का वास्ता देकर महिला को मीठी मीठी बातें करके अपने घर पर बुलाया। महिला से मीठी बातें कर महिला को बहला-फुसलाकर के साथ शारीरिक संबंध बनाया और अपनी शारीरिक इच्छा पूरी की। इतना ही नहीं इसके बाद उसका वीडियो भी बना कर उसे धमकाने लगा। विशाल ने पीड़िता को बताया कि ऐसा व कई महिलाओं के साथ कर चुका है और तुम 66 भी शिकार हो।
पीड़िता थाने पहुंची और उसने उसके साथ बलात्कार हुआ है यह पुलिस को बताया। पुलिस ने शनिवार कोई रात को विशाल के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह लंपट उस समय भी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया आज उसके पास से कई सिम कार्ड मिले जो सिम कार्ड निकाले करतूतों के गवाह थे।
इस गंदे काम काम में उसको मदद करने वाले सुमन मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विशाल की पत्नी भी है जिसने बताया कि उसे विशाल की करतूतों के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। कानून के अनुसार उसके पति को सजा मिले।