सूरत
राज्य सरकार की ओर से जारी गई नई टैक्सटाइल पॉलिसी के चलते जहाँ एक ओर कई कपड़ा उद्यमियों मे खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कपड़ा उद्यमियों का एक वर्ग निराश हैं। उद्यमियों ने अपनी समस्या के बारे में राज्य सरकार से गुहार लगाने की दिशा में कवायद शुरू की है।
कपड़ा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को राज्य सरकार की ओर से टेक्सटाइल पॉलिसी घोषित की गई।इस पॉलिसी मे कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर 10 से 35प्रतिशत तक सब्सिडी की घोषणा की गई है।इसके अलावा ब्याज पर और बिजली की क़ीमतों पर भी सब्सिडी देने की बात है। इसके चलते वीविंग, डाइंग प्रोसेसिंग और एम्ब्रॉयडरी सहित के उद्यमियों में ख़ुशी का माहौल है। कई उद्यमियों का यह भी मानना है कि केन्द्र सरकार की टफ योजना और राज्य की टैक्सटाइल पॉलिसी बंद हो जाने से उद्यमी परेशान थे। नई टैक्सटाइल पॉलिसी शुरू होने के बाद कपड़ा उद्योग मे निवेश बढेगा।साथ ही कई उद्यमी जो कि अन्य राज्यों की ओर अपना कारोबार शिफ्ट कर रहे थे। उनकी संख्या भी घटेगी लेकिन इस पहले स्पीनिंग उद्योग से जुड़े उद्यमी इस पॉलिसी से नाराज़ है। उनका कहना है कि इस टेक्सटाइल पॉलिसी में स्पीनींग इंडस्ट्री को कुछ नहीं मिला।
इसके पहले जो टैक्सटाइल पॉलिसी घोषित की थी वह 2023 दिसंबर में समाप्त हो गई। उस समय इंडस्ट्री के लिए कोई घोषणा नहीं की गई थी।इसलिए उद्यमी बीते दो साल से इंडस्ट्री को सब्सिडी का लाभ मिले इसके लिए गुहार लगा रहे थे। उद्यमियों का कहना है कि तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि नई पॉलिसी मे स्पीनिंग इंडस्ट्री को शामिल कर लिया जाएगा। इसके चलते बड़ी संख्या में उद्यमियों ने इंडस्ट्री मैं निवेश किया है। बीते 9 महीने में ही लगभग डेढ़, लाख स्पिंडल लगाए गए हैं।
एक अंदाज़ के अनुसार पुराने टेक्सटाइल पॉलिसी समाप्त होने के बाद से अब तक स्पिनिंग इंडस्ट्री में लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। उद्यमियों का कहना है कि जिन लोगों ने जनवरी से ले कर नई पॉलिसी शुरू होने के बीच निवेश किया है। उन्हें नई योजना का लाभ मिलना चाहिए। पुराने टेक्सटाइल पॉलिसी में भी उद्यमियों को नकार दिया गया। उन्होने नए टेक्सटाइल पॉलिसी में राहत मिलने की उम्मीद से करोड़ों रुपया का निवेश कर दिया है। अब जिन लोगों ने पुरानी पॉलिसी समाप्त होने और नई पॉलिसी शुरू होने के बीच यूनिट शुरू किए उनकी चिंता बढ़ गई है।
—— सरकार से करेंगे बात
राज्य सरकार की नई टैक्सटाइल पॉलिसी से कपड़ा उद्योग को गति मिलेगी। यह बहुत सराहनीय कार्य है। बीते नौ महीने मे दक्षिण गुजरात मे लगभग 800 करोड का निवेश स्पीनिंग इन्डस्ट्री में हुआ है। हमें सरकार से उम्मीद है कि नई पॉलिसी मे इन्हें शामिल कर लिए जाएगा। हम सरकार से गुहार लगाएगें
— विनय अग्रवाल, अग्रणी, कपड़ा उद्यमी
——कपड़ा उद्योग के विकास के लिए ज़रूरी
राज्य सरकार की पुरानी टैक्सटाइल पॉलिसी समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या मे उद्यमियों ने आश्वासन मिलने के बाद स्पीनिंग में निवेश किया है। राज्य सरकार की नई पॉलिसी कपडा उद्योग के लिए बेहतर है। इसमे बीते नौ महीने मे निवेश करने वालों को भी कपड़ा उद्योग के हित में शामिल करना चाहिए।
राकेश कंसल, अग्रणी, कपड़ा उद्यमी