रियलमी P4R 5G लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत Rs 16,999

Spread the love

नई दिल्ली,27 जुलाई: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज रियलमी पी4आर 5जी लॉन्च किया। इसमें सेगमेंट की सबसे मजबूत 8,000 एम.ए.एच की बैटरी है। यह स्मार्टफोन उन युवाओं के लिए है, जो अपने स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाईफ, स्मूथ परफॉर्मेंस, बेहतरीन मनोरंजन और रोजमर्रा के इंटैलिजेंट अनुभव जैसी खूबियाँ चाहते हैं।

  • रियलमी पी4आर 5जी में 45 वॉट के फास्ट चार्ज के साथ 8,000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी है। इसमें 144 हर्ट्ज़ का सनलाईट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ए.आई कैमरा, आर्मरशैल टफ बिल्ड और नैक्स्ट ए.आई फीचर्स दिए गए हैं, जो हर रोज बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। यह तीन स्टाईलिश रंगों - टाईटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर में आता है।
  • रियलमी पी4आर 5जी में हीट को मैनेज करने के लिए सेगमेंट का एकमात्र 5300 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर, बायपास चार्जिंग और वन टैप कूलिंग है। यह बीजीएमआई और फ्रीफायर के लिए स्थिर 60एफपीएस रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • रियलमी पी4आर 5जी 17 जून, 2026 से फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर मिलना शुरू होगा। इसके 4जीबी+128जीबी वैरिएंट का मूल्य 16,999 रुपये, 6जीबी+128जीबी वैरिएंट का मूल्य 20,999 रुपये और 6जीबी+256जीबी वैरिएंट का मूल्य 22,999 रुपये है।

रियलमी पी4आर 5जी में सेगमेंट का एकमात्र 5300 वर्ग मिलीमीटर का एयरफ्लो वेपर चैंबर, प्रैक्टिकल ए.इसमेंफीचर्स और ड्यूरेबल डिज़ हैं। इसलिए यह स्मार्टफोन गेमिंग, पढ़ाई, मनोरंजन और दैनिक जीवन का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। रियलमी पी4आर 5जी की बैटरी तीन दिन तक चलती है। इतनी शक्तिशाली बैटरी के बाद भी यह केवल 8.8 मिमी थिन और 224 ग्राम का लाइटवेट स्मार्टफोन है।

शानदार बैटरी के अलावा, रियलमी पी4आर 5जी में बायपास चार्जिंग जैसी खूबियाँ हैं। हीट को कम करने के लिए वन टैप कूलिंग और बीजीएमआई एवं फ्रीफायर जैसे गेम्स के लिए स्टेबल 60एफपीएस का रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन 7 साल की बैटरी हैल्थ, 2+3 सिस्टम अपडेट्स, 4 साल की फ्लुएंसी और एक्सटेंडेड यूज़ केयर के साथ आता है, जिससे सिस्टम की स्मूथनेस 20 प्रतिशत बेहतर हो जाती है.

45 वॉट के फास्ट चार्ज के साथ 8,000 एम..एच की टाईटन बैटरी, जो दैनिक परफॉर्मेंस के लिए भरोसेमंद होने के साथ काफी ड्यूरेबल भी है

रियलमी पी4आर 5जी की 8,000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है। यह एक बार चार्ज होने के बाद तीन दिन तक चलती है। इतनी शक्तिशाली बैटरी होने के बाद भी इस स्मार्टफोन की थिकनेस केवल 8.8 मिमी. है। इसे गेमिंग, स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और दैनिक प्रोडक्टिविटी के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी शक्तिशाली बैटरी चार्जिंग की फिक्र के बगैर यूज़र्स को लंबे समय तक कनेक्टेड रखती है।

यह बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद 3 दिन तक चलने के लिए बनाई गई है। साथ ही यह बहुत ड्यूरेबल भी है। 7 सालों तक इस्तेमाल होने के बाद भी इसकी 80 प्रतिशत हेल्थ बची रहेगी। इसे 1600 बार चार्ज किया जा सकता है। इस डिवाइस में इंटैलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें ए.आई लॉन्ग लाईफ एलगोरिद्म, ए.आई नाईट चार्जिंग मोड, ए.इसमेंकोल्ड चार्जिंग मोड और वन-टैप कूलिंग शामिल हैं। ये खूबियाँ चार्जिंग की एफिशियंसी और बैटरी की उम्र को बढ़ाती हैं, तथा गहन इस्तेमाल के दौरान तापमान को नियंत्रित रखती हैं।

इस शक्तिशाली बैटरी के साथ सेगमेंट में सबसे तेज 45 वॉट का फास्ट चार्ज भी दिया गया है। इसलिए पावर की जरूरत पड़ने पर इसे बहुत तेजी से चार्ज किया जा सकता है। यह डिवाईस ऑल-सिनैरियो बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है ताकि गेमिंग और हैवी वर्कलोड के दौरान हीट को कम किया जा सके। वहीं, वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की मदद से यह स्मार्टफोन कंपैटिबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के लिए भरोसेमंद पॉवर सोर्स के रूप में काम करती है। यह बीजीएमआई और फ्रीफायर के लिए स्थिर 60एफपीएस को सपोर्ट करती है।

50 मेगापिक्सल का .आई कैमरा और नैक्स्ट .आई फीचर्स, जो बढ़ाते हैं क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी

रियलमी पी4आर 5जी में 50 मेगापिक्सल का ए.आई कैमरा दिया गया है। इस कैमरे का विशाल एफ1.8 एपर्चर सामान्य फोटोग्राफर के लिए काफी विस्तृत इमेज कैप्चर करता है। फ्रंट और रियर कैमरों, दोनों में मोशन फोटो सपोर्ट दी गई है, जो यूज़र्स को बेहतर अभिव्यक्ति और रचनात्मकता के साथ गतिशील लम्हों को कैप्चर करने में समर्थ बनाती है।

इस डिवाइस में नैक्स्ट ए.AI फीचर्स पेश किए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन और इमेज एडिटिंग को आसान बना देते हैं। ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो पोर्ट्रेट लाईटिंग को बेहतर बनाता है, वहीं ए.आई रेज़र फोटो से अनैच्छिक चीजों को हटा देता है। इमेज की शार्पनेस और डिटेल बढ़ाने के लिए इसमें ए.आई अल्ट्रा क्लैरिटी है, वहीं ए.आई अनब्लर एक्शन शॉट्स और मूविंग सब्जेक्ट्स की क्लैरिटी बढ़ाता है।

प्रोडक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ए.आई-पॉवर्ड डॉक्यूमेंट ऑप्टिमाइजेशन क्षमताओं के साथ टेक्स्ट स्कैनर दिया गया है। नोट्स के लिए ए.आई असिस्टेंट है। इससे कंटेंट को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज और एडिट करने में मदद मिलती है। प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को और अधिक बढ़ाने के लिए गूगल जेमिनाई दिया गया है, जो यूज़र्स को दैनिक टास्क को ज्यादा प्रभावशाली तरीके से लिखने, प्लान करने, ब्रेनस्टॉर्म करने और पूरा करने में मदद करता है। इस डिवाइस में ए.आई पॉवर्ड सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जिनमें ए.आई एंटी-थेफ्ट और गूगल रिमोटली लॉक शामिल हैं। इसलिए यूज़र्स को अपनी डिवाइस की सुरक्षा पर पूरा भरोसा रहता है।

मनोरंजन, ड्यूरेबिलिटी और स्टाईल के लिए आर्मरशेल टफ बिल्ड, 144 हर्ट्ज़ सनलाईट डिस्प्ले एवं फ्लोटिंग लाईट डिज़ाईन

रियलमी पी4आर 5जी दैनिक जीवन के लिए बना है। इसमें आर्मरशेल टफ बिल्ड है और यह एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिटरी ग्रेड शॉक रज़िस्टैंस टेस्टिंग पास कर चुका है। यह डिवाईस आईपी65 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस के साथ आती है, जिससे पानी के छींटों और धूल भरे वातावरण में भरोसेमंद सुरक्षा मिलती है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ रियलमी यूआई 7.0 दिया गया है, जो हर रोज स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह कठोर 48 महीने के फ्लुएंसी टेस्ट के साथ आता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए इसमें 5300 वर्ग मिलीमीटर का वीसी कूलिंग सिस्टम है।

रियलमी पी4आर 5जी में बेहतर अनुभव के लिए 6.8 इंच 144 हर्ट्ज़ सनलाईट डिस्प्ले दिया गया है, जो 1200 निट्स तक की पीक ब्राईटनेस के साथ आता है। इसमें 400 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम के साथ सुपर लीनियर स्पीकर दिए गए हैं। इसलिए यह गेमिंग और मनोरंजन के लिए शानदार विज़ुअल और ऑडियो प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में डायनामिक लाईट ट्रेल्स और मिरर-लाईक रिफ्लेक्शंस से प्रेरित एक विशेष फ्लोटिंग लाईट डिज़ाईन है। यह टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें कस्टमाईज़ेबल पल्स लाइट इफेक्ट और ए.आई पॉवर लाईट जैसी खूबियाँ भी हैं, ताकि ग्राहकों को स्मार्टफोन का ज्यादा निजी और अभिव्यक्तिपूर्ण अनुभव मिले।

मूल्य उपलब्धता

रियलमी पी4आर 5जी में लंबी चलने वाली बैटरी, एंड्योरेंस, स्मूथ परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकल ए.इसमें क्षमताओं, दिलचस्प एंटरटेनमेंट फीचर्स तथा भरोसेमंद ड्यूरेबिलिटी जैसी खूबियाँ हैं। यह उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन डिवाईस है, जो भरोसेमंद दैनिक अनुभव के साथ एक अभिव्यक्तिपूर्ण डिजिटल अनुभव चाहते हैं। यह डिवाइस तीन स्टाइलिश रंगों – टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर – में उपलब्ध होगी.

रियलमी पी4आर 5जी को 17 जून, 2026 से फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम से खरीदा जा सकेगा। इसका शुरुआती मूल्य 16,999 रुपये है।

रियलमी पी4आर 5जीवैरिएंटमूल्यऑफरप्री बुक / फर्स्ट सेलऑफर मूल्य
रियलमी पी4आर 5जी4जीबी + 128जीबी18,999 रुपये2000 रुपये का बैंक ऑफर + 3 महीने की नो-कॉस्ट .एम.आई17 जून 202616,999 रुपये*
रियलमी पी4आर 5जी6जीबी + 128जीबी20,999 रुपये2000 रुपये का बैंक ऑफर + 3 महीने की नो-कॉस्ट .एम.आई17 जून 202618,999 रुपये
रियलमी पी4आर 5जी6जीबी + 256जीबी22,999 रुपये2000 रुपये का बैंक ऑफर + 3 महीने की नो-कॉस्ट .एम.आई17 जून 202620,999 रुपये

फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर उपलब्ध

ऑफर केवल 12 घंटे तक लागू

रियलमी पी4आर 5जी की रिव्यू गाइडलाइंस और प्रोडक्ट इमेज के लिए यहां क्लिक करें: Link